इंदौर

इंदौर में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन पर काटी थी कॉलोनी

इंदौर – कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर बिचौली एसडीएम अजय भूषण शुक्ला ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सनावदिया में सरकारी पट्टे की जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।

तहसील भिचौली हप्सी के सनावदिया गांव में भूमि स्वामी जितेंद्र पिता करण सिंह ने सर्वे नंबर 680/1/1/2/3 और 680/1/1/2/6 की करीब 0.550 हेक्टेयर शासकीय पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉट काटकर बेचना और निर्माण शुरू कर दिया था।सूचना पर SDM अजय भूषण शुक्ला, तहसीलदार अनिल पटेल, अजय अहिरवार और राजस्व अमले ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन पक्के निर्माण और सड़कों पर बुलडोजर चलाकर पूरी कॉलोनी को जमींदोज कर दिया। इस मामले में आरोपी बने सिंह, चम्पालाल और जितेंद्र पर पूर्व से ही अवैध कॉलोनी के तहत FIR दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!