Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

600 नागरिक अयोध्या यात्रा पर आज होंगे रवाना

कांग्रेस विधायक शुक्ला के द्वारा छठी यात्रा का आयोजन

इंदौर – विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 3 के 600 नागरिक आज शनिवार को अयोध्या की यात्रा पर रवाना होंगे । कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला के द्वारा आयोजित अयोध्या यात्रा का यह छठा आयोजन है ।

कांग्रेस विधायक शुक्ला के द्वारा हर माह अपने विधानसभा क्षेत्र के 1 वार्ड के 600 नागरिकों को अयोध्या की यात्रा पर ले जाने का सिलसिला चलाया जा रहा है । इन यात्रियों के आने-जाने ठहरने खाने-पीने घूमने का सारा खर्च विधायक के द्वारा वाहन किया जाता है । इस यात्रा की कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 3 के 600 नागरिकों का दल रवाना हो रहा है । यह सभी नागरिक नगीन नगर के बड़े कुए पर एकत्र होंगे ।

विधायक शुक्ला ने बताया कि सुबह 11:00 बजे सभी नागरिक एकत्रित होंगे । इसके बाद में नागरिक पूजन पाठ करने के उपरांत रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे । इन नागरिकों को अयोध्या की यात्रा पर जाने के लिए वार्ड के अन्य नागरिकों के द्वारा भावभीनी बिदाई दी जाएगी । इन नागरिकों को एक जुलूस के रूप में रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा वहां से यहां सभी नागरिक रेल के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना होंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!