Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
बड़वानी

कलेक्टर ने त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये नियुक्त किये झोनल अधिकारी

कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बड़वानी – कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये जनपद पंचायत वार झोनल अधिकारियों को नियुक्त कर उन्हें अपने झोनल के मतदान केन्द्रो पर सामग्री एवं मतदान दल को पहुंचाने एवं वापस लाने, मतदान के दिवस प्रति घण्टे की रिपोर्ट जिला स्तर पर प्रेषित करने की जिम्मेदारी सौपी है।

स्थानीय जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर ने जनपद पंचायत पाटी के लिये 22 झोनल अधिकारी, जनपद पंचायत पानसेमल के 16 झोनल अधिकारी, जनपद पंचायत निवाली के लिये 12 झोनल अधिकारी, जनपद पंचायत राजपुर के लिये 22 झोनल अधिकारी, जनपद पंचायत बड़वानी के लिये 23 झोनल अधिकारी, जनपद पंचायत ठीकरी के लिये 22 झोनल अधिकारी, जनपद पंचायत सेंधवा के लिये 40 झोनल अधिकारियों की नियुक्ति की है।

कलेक्टर ने नियुक्त झोनल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर तत्काल रिपोर्ट संबंधित तहसीलदार एवं पदेन रिटर्निग आफिसर को सौपेंगे । जिससे सत्यापन के दौरान पाई गई कमियो को संबंधित रिटर्निग आफिसर तत्काल दूर करवा सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!