Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी विभाग ने की  कार्यवाही

महू के कई इलाकों में आबकारी की कार्यवाही

इंदौर – कलेक्टर  मनीष सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा इंदौर जिले में अवैध रूप से मदिरा बेचने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिले में प्रभारी सहायक आयुक्त  राजेश राठौड़ एवं नियंत्रण कक्ष प्रभारी  राजीव द्विवेदी के मार्गदर्शन में बुधवार को आबकारी की टीम द्वारा महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

बताया गया कि आबकारी की टीम द्वारा महू के पीठ रोड पर दबिश दी गयी। महू के कुख्यात शराब तस्कर शुभम के द्वारा एक दो पहिया वाहन पर शराब लाने की सूचना पर घेराबन्दी की गई। मौके पर वाहन को रोका तो शुभम गाड़ी छोड़ कर भाग गया। आरोपी के आधिपत्य से 6 पेटी देशी प्लेन मदिरा जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम-1915 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
आरोपी की तलाश जारी है।
एक अन्य कार्यवाही में महू के हैदराबादी बस्ती के पास दबिश दी गयी। मौके पर स्थल की तलाशी ली गयी। तलाशी में एक नाले के किनारे झाड़ियों में छुपा के रखी 10 पेटी देशी मदिरा जप्त की गई। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है तथा आरोपी की तलाश जारी है। जप्त मदिरा का बाजार मूल्य 28 हजार 500 रूपये है। उक्त दोनों कार्यवाही में जप्त मदिरा 144 बल्क लीटर व वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग एक लाख रुपए हैं। उक्त कार्यवाही में आबकारी अधिकारी मनीष राठौर और उनकी टीम मोजूद रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!