Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
बड़वानी

लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही,जनपद सीईओ को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने की कार्यवाही

बड़वानी – लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्रवाई , जनपद सीईओ पाटी और सहायक ग्रेड 3 रंगे हाथो गिरफ्तार , जनपद सीईओ रवि मुवेल और बाबु संतोष चंदेल गिरफ्तार , रिटायर्ड आफिसर से जीपीएफ निकलने के एवज में 30 हजार की मांगी थी रिश्वत , 15 हजार की रिश्वत लेते कलेक्ट्रेट के केंटीन में किया गिरफ्तार , संतोष चंदेल ने रिश्वत लेकर रवि मुवेल को दिए , दोनो अधिकारी कर्मचारी रंगे हाथो गिरफ्तार , रिटायर्ड बीडीओ अफसर खान की शिकायत पर की लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने कार्रवाई ।
*विपुस्था लोकायुक्त संभाग इंदौर की ट्रैप कार्यवाही*
*आवेदक* -अफसर खान निवासी धर्मपुरी जिला धार
*आरोपी क्र.1*_ रवि मुवेल सीईओ जनपद पंचायत पाटी ज़िला बड़वानी
*आरोपी क्र.2*_ संतोष चंदेल सहायक ग्रेड 3 कार्यालय जनपद पंचायत पाटी ज़िला बड़वानी
*विवरण* : आवेदक के अनुसार वह जनपद पंचायत पाटी से ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ )के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं ।सेवानिवृत्ति का फाइनल जीपीएफ आहरित करने के लिए सीईओ मुवेल द्वारा ₹30000 रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक इंदौर कार्यालय में की गई थी शिक़ायत का सत्यापन कराया गया जिसमें अनावेदक द्वारा रिश्वत राशि संतोष चंदेल बाबू को देने का कहा गया ,आज दिनांक 28.07.2023 को ₹15000 रिश्वत लेते हुए आरोपी संतोष चंदेल को बड़वानी कलेक्टर कार्यालय के कैंटीन में रंगे हाथ ट्रैप किया गया ।रिश्वत राशि संतोष चंदेल की पहनी पेंट की जेब से बरामद की गई ।बाद में रिश्वत राशि संतोष चंदेल द्वारा सीईओ रवि मूवेल को दे दी गई उसे भी रंगे हाथ ट्रैप किया गया,दोनों के विरुद्ध धारा 7 भ्रा. नि. अधि.तथा 120 (B) IPC के तहत कार्यवाही अभी जारी है ।

 

बड़वानी से हेमन्त गर्ग की रिपोर्ट

For डिजिटल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!