Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही, रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

7000 की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

महानिदेशक विपुस्था,लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर लोकायुक्त इकाई इंदौर द्वारा रिश्वत मांगने पर पटवारी के विरुद्ध FIR दर्ज–

 

आवदेक– लखन पाटनी पिता रामलाल जी पाटनी,

 

आरोपी :- सुनील परमार, पद — पटवारी हल्का क्रमांक 39, देवराखेड़ी हल्का,तहसील देपालपुर जिला इंदौर

 

रिश्वत मांग राशि- 7,000/- रू०

 

विवरन —आवेदक लखन पाटनी निवासी खंडवा नाका इंदौर ने पुलिस अधीक्षक, विपुस्था लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय को आवेदन प्रस्तुत किया है कि मेरी ग्राम देवराखेड़ी, देपालपुर में कृषि भूमि है जो सीमांकन कार्य अप्रेल में हो चुका है। सीमांकन कार्य के पूर्व से ही पटवारी सुनील परमार द्वारा रिश्वत की मांग की थी जो मेरे पास राशि की व्यवस्था नहीं होने से तब नहीं दे पाया था। उसने घर आकर डराना धमकाना शुरू कर दिया और मेरे नहीं मिलने पर पत्नी से मुझे फोन लगवाकर रिश्वत की मांग की। आवेदक ने फोन पर पटवारी से बात की तो उसने फोन पर ही बातचीत में 7000/- रूपए रिश्वत मांगी।यह मांग आवेदक ने फोन में मेमोरी कार्ड लगाकर रिकॉर्ड कर ली। आवेदक ने पटवारी सुनील परमार से फोन पर हुई बातचीत,जो मेमोरी कार्ड में रिकॉर्ड कर ली थी, वह जांचकर्ता उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान को प्रस्तुत की। इस रिकॉर्डिंग पर से 7000/-रूपये की रिश्वत की मांग स्पष्ट होना पाई गई है। इस पर साक्ष्य के आधार पर धारा 7 p.c.act 1988 संशोधन 2018 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!