सेंधवा में आज सामाजिक सद्भाव कि जिला स्तरीय बैठक संपन्न

सामाजिक सद्भाव की बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आयोजित की गई। बैठक का आयोजन शांति पैलेस होटल में आयोजित की या गया। बैठक में मुख्य अतिथि श्री जसविंदर सिंह जी ठकराल सामाजिक सद्भाव प्रांतीय सह संयोजक, सुरेन्द्र जी मंडलोई विभाग संघचालक, श्री सुरेश जी कुशवाह जिला संघचालक, श्री राजेन्द्र जी जगताप विभाग सह सामाजिक सद्भाव थे।
कार्यक्रम में 150 पुरुष व मातृशक्ति उपस्थित रहें। माननीय ठकराल जी के उद्बोधन से प्रभावित होकर समाज प्रमुखों ने निर्णय लिया हम मृत्यु भोज नहीं करेंगे, डिस्पोजल व प्लास्टिक का उपयोग भी नहीं करेंगे। एवं बर्तन बैंक बनाएंगे,और डिस्पोजल व प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित करेंगे। श्रीठकराजी ने पांच बिंदुओं पर आग्रह किया। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, नागरिक अनुशासन पर समाज कों विषेश ध्यान देना होगा। हम प्रकृति कों नष्ट कर रहे हैं। जबकि धरती कों माता भी कहते हैं।अब धरती को हरिभरी कर उसे संवर्धित करना होगा।
सभी समाज प्रमुखों ने भारत माता कि जय का पांच बार जय घोष कर प्लास्टिक प्रतिबंधित करनें का निर्णय लिया। कार्यक्रम में खेतिया, पानसेमल, निवाली, सेंधवा वरला बलवाड़ी के समाज जन व मातृशक्ति ने भाग लिया। जिसमें पैंतालीस समाज प्रमुखों ने भाग लिया।




