इंदौर
पर्यटन स्थलों पर चलाया जन जागरूकता अभियान चेतावनी बोर्ड लगा कर दी जानकारी
ग्रामीण डीएसपी और सिमरोल थाना प्रभारी रहे मौजूद

इंदौर बारिश आते ही पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या मैं सैलानी पहुंचते हैं बीते वर्षों में पर्यटन स्थलों पर हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए हैं वही सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया और सुरक्षा संकेतक लगाए गए सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार बारिश आते ही इंदौर से प्राकृतिक नजारों का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न हादसों में लगभग 30 से अधिक लोगों की डूबने व अन्य कारण से मृत्यु हो गई है हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से सिमरोल थाना क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोगों को हादसों से बचाया जा सके




