Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही,लाखों रुपए की मदिरा जप्त

महू सहित कई जगह पर आबकारी विभाग ने की कार्यवाही

इंदौर जिले में मदिरा के अवैध रूप से क्रय-विक्रय तथा भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग के अमले द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रामकृष्ण बाग और महू क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर 11 प्रकरण दायर किये गये और एक वाहन सहित लाखों की मदिरा जप्त की गयी है।

सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन में इंदौर जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई। नियंत्रण कक्ष प्रभारी  देवेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी  कमलेश सोलंकी के नेतृत्व में महू क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन दबिश दी गई। महू के पीठरोड, सुतारखेड़ी  भोंडिया तालाब एवं जामली जैसे क्षेत्रों में की गई इस संयुक्त कार्यवाही में छिपाकर रखी गई 40 लीटर हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई तथा 2 हजार किलो महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 2 लाख 08 हजार रुपये आँका गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!