इंदौर
कावड़ यात्रियों को कार ने मारी टक्कर एक कावड़ यात्री की मौत एक घायल
सिमरोल थाना क्षेत्र के चोरल की घटना

सिमरोल- श्रावण मास में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री ओंकारेश्वर से नर्मदा का पवित्र जल भरकर भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए निकल रहे हैं इंदौर खंडवा रोड पर प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में कावड़ यात्रियों का आवागमन जारी है रविवार को ओंकारेश्वर से जल भरकर देव गुराडिया जा रहे कावड़ यात्री को कार ने टक्कर मार दी जिसमें कावड़ यात्री आशीष पिता जय राम निवासी हरसूद की मौत हो गई वहीं एक अन्य कावड़ यात्री माधव निवासी देव गुराडिया घायल हो गया सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार चोरल के समीप कर क्रमांक एमपी 09wg4969 ने कावड़ यात्रियों को टक्कर मार दी जिसमें एक कावड़ यात्री की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई वहीं एक कावड़ यात्री घायल हुआ है पुलिस ने कार को जप्त कर दिया है




