Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्यवाही सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाह

आवेदक संतोष कुमार तोमर

आरोपी  धमेन्द्र राजपूत पद- उप निरीक्षक, पुलिस थाना आजाद नगर, जिला इंदौर,

 

रिश्वत राशि – 1,00,000/-

 

विवरण: आवेदक  इंदौर का रहने वाला है तथा एक्स कैप्टन सिक्योरिटी सर्विस में प्रबंधक है। आवेदक के पिता उक्त सिक्योरिटी कम्पनी के संचालक है। पुलिस थाना आजाद नगर में दर्ज प्रकरण कमांक 504/2025 में आवेदक या आवेदक के पिता श्री रामचन्द्रसिंह तोमर को हत्या के आरोप में झूठा फसाने की धमकी देकर आरोपी धमेन्द्र राजपूत द्वारा आवेदक से रिश्वत की मांग की गई। आवेदक द्वारा पैसे नहीं देने पर आवेदक के पिता को उक्त प्रकरण में आरोपी बनाया गया। आवेदक के पिता की अग्रिम जमानत होने के पश्चात् आरोपी द्वारा आवेदक को थाने पर बुलाया गया तथा प्रकरण में आगे कोई कठोर कार्यवाही नहीं करने एवं पिताजी की मदद करने के एवज में 1,50,000/- रुपये की मांग की गई।

 

आवेदक द्वारा जिसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 15.09.2025 को ट्रेपदल का गठन किया गया। आरोपी धमेन्द्र तोमर, उप निरीक्षक, पुलिस थाना आजाद नगर को आवेदक से 1,00,000/- रू० रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

 

ट्रेपदल- कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, का.वा. सउनि मो. रहीम खान, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह बघेल, आरक्षक श्री कमलेश परिहार, आरक्षक श्री मनीष माथुर, आरक्षक श्री चेतन सिंह परिहार, आरक्षक श्रीकृष्ण अहिरवार, चालक श्री शेरसिंह ठाकुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!