Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
Uncategorized

इंदौर लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही,नगर निगम के कर्मचारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

3000 को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही

आवेदक

मनोज चौहान निवासी इंदौर

आरोपी
1. गोपाल पटौना, दरोगा स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम जोन 22
2. भरत मुराड़ियां, सुपरवाइजर,3 rd आई कंपनी

रिश्वत राशि-

*3000/-*

विवरण :-

आवेदक मनोज चौहान ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय को आवेदन किया कि उसका ट्रैक्टर C 21 मॉल का मलबा उसकी ही साइट पर ले जाकर डालता है। प्रति फेरा 500 रुपए मिलते हैं। दिनांक 24/9/25 को जोन क्रमांक 22 के नगर निगम के दरोगा गोपाल और भारत ने उसका ट्रैक्टर पकड़ लिया है और बोला है कि मलबा के साथ कचरा भी है। ट्रैक्टर रोक रखा है और 10000/-रुपए ट्रैक्टर छोड़ने के मांग रहे है नहीं तो जप्त करने की धमकी दे रहे है। सत्यापन कराया तो भरत ने उसी समय 2000 रुपए ले लिए और बाकी 3000 रुपए आज दिनांक 25/9/25 को लेकर बुलाया।और आवेदक का मोबाइल भी लेकर रख लिया कि कल बाकी देकर ले जाना।। ट्रैप दल गठित कर ट्रैप प्लान किया गया जो आज गोपाल पटौना ने 3000 रुपए लिए और भरत को दे दिए। गोपाल दरोगा ने अपने लिए मासिक बंदी की मांग आवेदक से रिश्वत लेन देन के दौरान की।रिश्वत राशि लेते ही आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने रंगे हाथ दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

आरोपी गण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7,61(2) के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रेपदल – निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर, स ऊ नि रहीम खान, प्रधान आरक्षक आशीष शुक्ल, आरक्षक शैलेन्द्र बघेल, आदित्य भदौरिया, कमलेश परिहार, राकेश मिश्रा शचालक शेरसिंह।

regards

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!