बड़वानी

कलर प्रिंटर से छाप रहे थे नकली नोट दो आरोपी गिरफ्तार

पलसूद पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी से हजारों रुपए के नकली नोटों किए जप्त

बड़वानी (एक्सप्रेस संदेश) – जिले की पलसूद पुलिस ने 500-500 सौ के नकली नोटों के साथ दो आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में खुलासा करते हुए आज गुरूवार 12 बजे के दरमियान एसपी जगदीश डावर ने बताया कि आरोपी कलर प्रिंटर के माध्यम से यह नकली नोट छाप रहे थे पलसूद पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर इनकी स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी लेने पर हजारों रुपए के 500-500 सौ रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं वही इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस की पूछताछ में और बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। दरअसल यह दोनों आरोपी कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोटों का निर्माण कर रहे थे वही पूछताछ में और बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!