Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

100 करोड़ की बेशकीमती शासकीय भूमि करायी गई अतिक्रमण मुक्त

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शासकीय भूमि पर बना रखा था भेसों का तबेला

इंदौर(एक्सप्रेस संदेश) – शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए इंदौर जिले में अभियान चलाकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन के अमले ने दो स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब सौ करोड़ रुपये से अधिक कीमत की बेशकीमती शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त करायी। ग्राम खजराना स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 296 रकबा 0.769 हेक्टेयर भूमि जो की शासकीय भूमि है, के पैकी भाग क्षेत्रफल लगभग 35 हजार वर्गफीट के पैकी भाग पर इमरान पटेल द्वारा रूम निर्मित कर भैंस का तबेला बनाया गया था वहीं शाकीर शाह द्वारा गैरेज का निर्माण किया गया था, जिसको अतिक्रमण मुक्त कराया गया। भूमि का बाजार मूल्य लगभग 52 करोड़ 50 लाख रुपये है।
वही शासकीय शहरी सीलिंग भूमि सर्वे नम्बर 325/1/6/2 से भी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस भूमि का कुल रकबा 45 हजार वर्गफीट है। इस भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गए फेंसिंग ओर निर्माण को हटाया गया। दोनों भूमि का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 100 करोड़ रुपये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!