करोड़ों की शराब पर चला आबकारी विभाग का रोड रोलर ओर बुलडोजर
सिमरोल स्थित बियर फैक्ट्री में रखी एक्सपायर हो चुकी लाखों लीटर बीयर को किया नष्ट

तुषार कंछल
9575006667
इंदौर – इंदौर जिला आबकारी विभाग ने करीब 2 लाख लीटर से अधिक शराब पर रोड रोलर और बुलडोजर चलाया और करोड़ों की शराब नष्ट करने की कार्यवाही की आबकारी विभाग ने महू के समीप माउंट एवरेस्ट बेवरीज में एक्सपायर हो चुकी लाखों लीटर बीयर को नष्ट कर नालियों में बहाया गया
एक्सपायर हो चुकी शराब को किया नष्ट
असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक तिवारी ने बताया कि बियर फैक्ट्री में डिमांड के आधार पर माल तैयार किया गया था माल की खपत नहीं होने के चलते यह माल गोदाम में रखा था जो एक्सपायर हो चुका था इस माल को नियम अनुसार नष्ट करने की कार्यवाही की गई कार्यवाही के दौरान करीब दो लाख 23 हजार लीटर बीयर नष्ट की गई है जिसकी निर्माण कीमत करीब 2 करोड रुपए है वहीं इसका बाजार मूल्य और भी अधिक हैयह बियर गोदाम में रखी हुई थी इसे नष्ट करने का कार्य अधिकारियों की निगरानी में किया जा रहा है । नष्टी करण की कार्यवाही के दौरान विभाग द्वारा वीडियोग्राफी कराई जा रही है कार्यवाही के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक तिवारी
,सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी, जहांगीर खान ,राजेश जैन,माउंट एवरेस्ट ब्रेवरीज लिमिटेड प्रभारी अधिकारी श्रीमती प्रतीक्षा शर्मा द्वारा निगरानी की जा रही है




