बड़वानी
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे बाला बच्चन के निवास ,दिवंगत बेटी को दी श्रद्धांजलि
राजपुर(एक्सप्रेस संदेश) – कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को पूर्व गृहमंत्री और राजपुर विधायक बाला बच्चन के निवास पहुंचे मंत्री विजयवर्गीय ने बाला बच्चन की दिवंगत बेटी प्रेरणा बच्चन की तस्वीर पुष्पांजलि अर्पित की ओर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी ।
दरअसल बीते दिनों इंदौर के रालामंडल चौराहा पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी श्रद्धांजलि अर्पित करने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, सांसद गजेन्द्र पटेल,पूर्व सांसद सुभाष पटेल सहित कई नेता मौजूद रहे




