भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कविता पाटीदार ओर गजेंद्र पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी


भोपाल भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की हे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में मध्य प्रदेश से पांच नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है जिनमें कविता पाटीदार,गजेंद्र पटेल, वी डी शर्मा ,लाल सिंह आर्य और आशीष अग्रवाल शामिल है राज्यसभा सांसद और प्रदेश के विभिन्न पदों पर काम करने वाली कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है वही खरगोन बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया जाना प्रदेश की राजनीति के लिए एक बड़ी खबर माना जा रहा है वही कविता पाटीदार वर्तमान में प्रदेश संगठन के विभिन्न दायित्वों पर काम कर रही है कविता पाटीदार के राष्ट्रीय मंत्री बनने पर महू क्षेत्र में समर्थकों द्वारा बधाइयां दी गई




