इंदौर में सयाजी होटल पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही किचन और बेकरी सिल

इंदौर जिले में खाद्य विभाग द्वारा जिला प्रशासन के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है बीते दिनों कई रेस्टोरेंट और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर किचन सील किए गए थे वहीं अब शहर सयाजी होटल में खाद्य विभाग के नियमों का पालन नहीं करने और लापरवाही मिलने पर सयाजी होटल के किचन को सील करने की कार्यवाही की गई है

जिला खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी के अनुसार गुरुवार को होटल सयाजी में विभाग के दल द्वारा जांच की गई थी जांच में कई तरह की अनियमित पाई गई मुख्य तौर पर किचन में वेज और नॉनवेज खाने की सामग्री साथ में रखी पाई गई किचन क्षेत्र में चूहा और कॉकरोच पाए गए साथ ही लाइसेंस के नियमों का भी उल्लंघन किया गया था इसी के चलते खाद्य सुरक्षा के लिए बनाई गई जिला कमेटी के निर्णय के बाद आज सयाजी होटल पर कार्यवाही करते हुए होटल के दो किचन और बेकरी के लाइसेंस निरस्त करने के साथ सील करने की कार्यवाही की गई है जांच में कई लापरवाही तथ्य सामने आए हैं जिनके आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी




