सिमरोल में नंदकेश्वर महादेव मंदिर पर नार्मदीय ब्राह्मण समाजजनो ने किया सामूहिक रुद्र अभिषेक

सिमरोल – नार्मदीय ब्राह्मण समाज महू इकाई द्वारा आयोजित सामुहिक रुद्र अभिषेक प्राचीन नंदकेश्वर महादेव मंदिर अहिल्या पठार सिमरोल में सम्पन्न हुआ।जिसमें एक साथ 70 जोड़ो ने विद्वान पंडितों के वेद मंत्रों पर भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से अभिषेक किया।आयोजन की जानकारी देते हुए इकाई के मीडिया प्रभारी अमित उपाध्याय ने बताया कि आयोजन अपने आप में अनूठा रहा जिसमें एक साथ 70 जोड़ो ने पवित्र सावन माह में सामूहिक रुद्र अभिषेक किया।समाज के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इकाई के सभी पदाधिकारियों का प्रयास है कि आगे भी हम इसी तरह के सामाजिक कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नार्मदीय ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष राजेश बडोले,संरक्षक सुभाष महोदय,इकाई संरक्षक शैलेन्द्र पूरे, प्रकाश उपाध्याय,अध्यक्ष आलोक पूरे कार्यकारीणी पदाधिकारी,सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम पाश्चात्य फलाहार व भोजन प्रसाद का आयोजन भी किया गया।




