देवासमध्यप्रदेश

इंदौर बैतूल हाइवे पर कालीसिंध नदी पर बनी पुलिया से कार नदी में गिरी दो लोगों की मौत

इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर कालीसिंध नदी पर बनी पुलिया से एक अर्टिगा कार नदी में गिर गई हादसे में कार सवार चार में से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो को ग्रामीणों ने गाड़ी के ग्लास तोड़कर बचा लिया। एक की हालत गंभीर है।

हादसा रविवार को देवास जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के चापड़ा गांव के पास हुआ है जहां मदुरई से इंदौर की ओर जा रही कार पुरानी संकरी पुलिया पर पहुंची सामने से आ रहे ट्रक को देखकर ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और कार सीधे नदी में जा गिरी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ओर प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!