B.Ed 4th सेमेस्टर का बिगड़ा रिजल्ट डीएवीवी में छात्रों ने किया प्रदर्शन

इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के बीएड फोर्थ सेमेस्टर के रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्रों को एटीकेटी मिलने और फेल होने के बाद आज देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के नालंदा परिसर में छात्रों ने प्रदर्शन किया और छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं पुनः जांचने और रिजल्ट हो रही गड़बड़ियों को रोकनेकी मांग की छात्रों ने आरोप लगाए की विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ठीक प्रकार से नहीं किया गया जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है ऐसे में विश्वविद्यालय एक बार फिर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रिजल्ट की गड़बड़ी को ठीक करें विश्वविद्यालय के कुलपति राकेश सिंघाई ने कहा कि छात्रों की समस्या को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा कदम उठाए जा रहा है छात्रों के ज्ञापन के बाद बच्चों की कापियों की सैंपलिंग कराई जा रही है उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए अन्य विश्वविद्यालय में भी भेजा जाएगा




