इंदौर

बढ़ती ठंड के चलते स्कूलों के समय में बदलाव कलेक्टर ने जारी किए आदेश

इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने इंदौर जिले में तापमान में आई लगातार गिरावट को देखते हुए सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं के संचालन समय में परिवर्तन किया है। जारी आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि इन्दौर जिले में समस्त शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त / मान्यता प्राप्त/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई./ माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में शीतऋतु एवं तापमान में आई लगातार गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए छात्र हित में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक का संचालन आगामी आदेश तक प्रातः 9 बजे या उसके पश्चात से किया जाये उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!