साल के पहले दिन भगवान गणेश के दरबार में पहुंचे लाखों श्रद्धालु
खजराना गणेश के दर्शन कर नए साल की श्रद्धालुओं ने की शुरुआत

इंदौर(एक्सप्रेस संदेश) 7879266667- देशभर में प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में नव वर्ष के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे नए साल की सुबह 4:00 बजे मंदिर के पट खोले गए जिसके बाद से ही लगातार श्रद्धालुओं का आने का सिलसिला जारी है देर रात तक करीब 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है नव वर्ष के मौके पर भगवान गणेश को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया वहीं विशेष श्रृंगार कर मंदिर को फूलों से सजाया गया है श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन करने और नए साल के आगमन पर साल के अच्छा बीतने की मनोकामना को लेकर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं गणेश मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट के अनुसार दोपहर तक करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने यहां दर्शन किए वहीं मंदिर के पट बंद होने तक करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने की उम्मीद है बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को लेकर मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं के दर्शन सुविधा के लिए मंदिर में चार स्टेप में दर्शन करने की व्यवस्था की गई है जिसमें अलग-अलग स्टेप पर खड़े होकर लोग सुगमता से भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं
दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि शुभ काम की शुरूआत भगवान गणेश के दर्शन से की जाती है इसीलिए नए साल की शुरुआत भी भगवान गणेश के दर्शन के साथ की जा रही है ताकि यह साल सुख शांति और समृद्धि के साथ व्यतीत हो नया साल हर किसी के जीवन में सुख शांति समृद्धि लेकर आए और सभी की मनोकामना पूर्ण हो बड़ी संख्या में बच्चे बड़े और बुजुर्ग हर कोई यहां दर्शन के लिए पहुंच रहा है साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे देर रात तक मंदिर में भक्तों का ताता लगा रहा




