उज्जैन

शीत लहर के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क कलेक्टर ने रेन बसेरों का किया औचक निरीक्षण

शीत लहर के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क

उज्जैन – प्रदेश भर में लगातार जारी ठंड और शीत लहर को देखते हुए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा रविवार रात्रि में नगर निगम द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आश्रय स्थलों (रैन बसेरों) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नानाखेड़ा बस स्टैंड एवं दूध तलाई स्थित आश्रय स्थलों में कंबल, हीटर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से चाक-चौबंद पाई गईं।

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने आश्रय स्थलों में रह रहे नागरिकों से चर्चा कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली ओर ठंड के मौसम में निराश्रित नागरिकों से आश्रय स्थलों में रहने की अपील की। निरीक्षण के दौरान सीईओ स्मार्ट सिटी संदीप शिवा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!