इंदौर
उत्कृष्ट कार्य के लिए किशनगंज थाना प्रभारी अमित कुमार सम्मानित


इंदौर – स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित मुख्य समरोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विभिन्न अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में वर्तमान में किशनगंज थाना प्रभारी ओर पूर्व सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग में बेहतर कार्य, जिम्मेदारियों के कुशल निर्वहन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
अमित कुमार को इससे पहले भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक बार फिर सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।




