इंदौर

कोहरा के असर से फ्लाइट प्रभावित इंदौर आने जाने फ्लाइटें प्रभावित नागपुर, दिल्ली, चेन्नई जाने वाली फ्लाइटें निरस्त

इंदौर(एक्सप्रेस संदेश)- इंदौर सहित आसपास के क्षेत्र में इस समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है.. सर्दी के कारण सुबह और रात में कोहरा हो रहा है जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। कोहरे के कारण चौथे दिन भी इंदौर आने जाने फ्लाइटों पर असर पड़ा। नागपुर, दिल्ली, चेन्नई जाने वाली फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया.. वहीं एक दर्जन से ज्यादा फ्लाइट कोहरे के कारण इंदौर देरी से आईं और देरी से ही रवाना हुईं।

कोहरे का असर लगातार चौथे दिन विमान सेवाओं पर देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण कुछ फ्लाइट को निरस्त किया गया जबकि कुछ फ्लाइट देरी से आई और रवाना हुई। कोहरे के कारण नागपुर, दिल्ली और चेन्नई जाने वाली फ्लाइट को कैंसल कर दिया गया। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा पुणे, मुंबई, जयपुर, भुवनेश्वर से इंदौर आने वाली फ्लाइटें कई घंटे देरी से इंदौर पहुंची। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा.. कई यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट कैंसल करना पड़ी। वहीं कई यात्री एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते नजर आए। इधर इंदौर से जयपुर, मुंबई, जबलपुर, बेंगलुरु, नई दिल्ली, चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइटें भी देरी से रवाना हुईं।

 

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कोहरे की ये स्थितियां अगले कुछ और दिन बनी रह सकती हैं। जिससे साफ है कि फ्लाइट पर असर बना रहेगा। एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट के स्टेटस की जानकारी एयरलाइंस कंपनी से ले लें ताकि परेशानी से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!