सेंधवा

सेंधवा रोटरी क्लब ने पुलिस अधीक्षक के साथ बाटे हेलमेट

पुलिस अधीक्षक ने बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की दी सलाह

बड़वानी(एक्सप्रेस सन्देश)- पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर, सेंधवा एस डी ओ पी अजय वाघमारे, सेंधवा शहर थाना टीआई बलजीत बिसेन , सेंधवा पुलिस प्रशासन और विधायक मोंटू सोलंकी के साथ मिलकर रोटरी क्लब ऑफ सेंधवा के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह अभियान जो पूरे मध्य प्रदेश में चलाया जा रहा है इसी के तहत रोटरी क्लब सेंधवा ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 पर श्री साईनाथ सर्विस सेंटर नारायणदास जी हॉस्पिटल चौराहे पर 50 से अधिक हेलमेट बाटे और एस पी जगदीश डावर द्वारा बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने वालों को हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाने की सलाह के साथ-साथ यातायात के नियमों का पालन करने की सलाह दी गई और कार चलाने वालों को सीट बेल्ट लगाने के साथ नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष गोविंद गोयल, प्रोफेसर के आर शर्मा, पवन ठक्कर, निलेश अग्रवाल, अरविंद कुशवाह, अंकित गोयल, कमल खंडेलवाल, दीपक जायसवाल, राजेश तायल, अंकुश गोयल, गौरव तायल, प्रतीक गर्ग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!