बड़वानी
जागीरदारपूरा घाट (रोहिणी तीर्थ) बड़वानी में धूमधाम से मनाई जाएगी नर्मदा जयंती

बड़वानी (एक्सप्रेस संदेश)- जागीरदारपूरा घाट बड़वानी`में नर्मदा जयंती के मौके पर 22 जनवरी से 25 जनवरी तक कार्यक्रम आयोजित होगे श्री 108 रामदास त्यागी श्री राम बाबा के मार्गदर्शन में नर्मदा जयंती मनाई जाएगी । श्री राम बाबा द्वारा बताया गया मां नर्मदा जागीरदारपूरा घाट पर पंडित अंकित शर्मा 22 से 25 जनवरी तक अपने मुखारबिंद से नर्मदापुराण कथा का रसपान कराएंगे दोपहर 12 से 4 बजे तक ,24 से 25 जनवरी सुबह 11 बजे कन्या पूजन व कन्या भोज का आयोजन होगा 24 जनवरी को 10 बजे चुनरी यात्रा निकाली जाएगी जिसमें ईश्वरानंद उतम स्वामी महाराज शामिल होगे वहीं 25 जनवरी को क्षत्रिय विधायक राजन मंडलोई मां नर्मदा जयंती पर विशाल चुनरी अर्पण की जाएगी वहीं 25 जनवरी को पुराने फिल्टर प्लांट पर भंडारे का आयोजन होगा ।



