इंदौर

शहर के चार फ्लाईओवर्स का निर्माण जून तक होगा पूरा

कलेक्टर शिवम वर्मा ने किया अधिकारियों के साथ निरीक्षण

इंदौर(एक्सप्रेस संदेश) – कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज इंदौर शहर में निर्माणाधीन चार प्रमुख फ्लाईओवरों का मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी फ्लाईओवर आगामी जून माह तक पूर्ण किए जाएं और निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने निरीक्षण के दौरान देवास नाका, सत्य साईं चौराहा, मूसाखेड़ी, और क्रिस्टल आईटीआई पार्क चौराहा पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की । कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि ये सभी फ्लाईओवर्स शहर की यातायात व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनके पूर्ण होने से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।इस दौरान नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एसडीएम प्रदीप सोनी, अपर आयुक्त नगर निगम अभय राजनगांवकर सहित ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, प्रशासन, निर्माण एजेंसी एमपीआरडीसी और अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!