धार में बसंत पंचमी उत्सव पर हाई अलर्ट , प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्यवाही

धार (एक्सप्रेस संदेश )
धार की भोजशाला में बसंत पंचमी पूजा और जुम्मे की नमाज एक दिन होने को लेकर प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बन गई हे शुक्रवार को बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा और जुम्मे की नमाज को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रियंक मिश्र ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न स्थानों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति पर त्वरित नियंत्रण किया जा सके। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। वही पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में फ्लेग मार्च भी किया जा रहा है। कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में शांति एवं कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि शांति भंग करने अथवा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
जिला प्रशासन ने भोजशाला क्षेत्र में बसंत पंचमी पर 300 मीटर परिधि में नो-फ्लाई जोन घोषित किया है। साथ ही अन्य कई प्रतिबंधित आदेश जारी किए हैं इन प्रतिबंधित आदेशों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी



