किशनगंज क्षेत्र में गोली कांड को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार पिस्टल भी जप्त

महू किशनगंज थाना क्षेत्र के वेटरनरी कॉलेज के समीप बीते दिनों हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी से गोलीकांड में प्रयोग की गई पिस्टल भी जप्त कर ली गई है वहीं अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है
किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री के अनुसार बीते शनिवार वेटरनरी कॉलेज के समय एक युवक को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी मामले में जांच के दौरान सामने आया था कि दो पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर बातचीत चल रही थी इस दौरान विवाद बढ़ गया और वहां मौजूद तुषार आर्य ने दीपक आंजना निवासी चोरड़िया पर गोली चला दी इस दौरान दीपक को जबड़े और पैर में गोली लगी थी दीपक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था घटना के बाद से ही युवक और उसके साथियों की तलाश की जा रही थी करीब 5 दिन बाद आरोपी तुषार आर्य को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है वहीं घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है साथी घटनामें शामिल निक्की रजत और एक अन्य आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है
बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपीय और उसके सहयोगी में गोली कांड को अंजाम दिया था शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस को घटना की सूचना लगी सूचना लगते ही मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया तभी से आरोपियों की तलाश की जा रही थी मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है वहीं आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी देखा जा रहा है




