श्री समर्थ मानव सेवा समिति ने किया निशुल्क हेलमेट का वितरण

सिमरोल – यातायात सुरक्षा अभियान के तहत श्री समर्थ मानव सेवा समिति द्वारा इंदौर खंडवा रोड पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है सिमरोल के समीप भैरव घाट पर आयोजित कार्यक्रम में समिति द्वारा वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरण किए गए
श्री समर्थ मानव सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि जागरूकता अभियान के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है वहीं दो पहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की समझाइश के साथ मेडिकल किट उपलब्ध कराए गए वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलने ,सीट बेल्ट लगाने,गाड़ी की गति नियंत्रित रखने की समझाइश दी
आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से जिला समन्वयक ऋतुजा पहाडे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की कार्यक्रम में ट्रैफिक डी.एस.पी.नितिन सिंह ग्रामीण इंदौर , सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार और थाना स्टाफ मौजूद रहे




