इंदौर

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा करेंगे ध्वजारोहण समारोह का पूर्वाभ्यास सम्पन्न

इंदौर(एक्सप्रेस संदेश) – इंदौर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी सोमवार को सुबह 9 बजे से नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ध्वजारोहण करेंगे। इस समारोह की व्यापक तैयारियां जारी हैं। आज पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी तैयारियां राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप की जाये। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल,एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ओर अपर कलेक्टर पवार नवजीवन विजय, रोशन राय ओर रिंकेश वैश्य सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। आज सुबह नेहरू स्टेडियम में समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्लाटूनों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया। उन्होंने बैंड की धुन पर कदम ताल मिलाकर परेड प्रस्तुत की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूर्वाभ्यास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!