बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार

बड़वानी (एक्सप्रेस संदेश)– बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता पुलिस ने सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लाखों का माल बरामद किया है पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा जिसमें बड़वानी जिले के जुलवानिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जिसने हथियारों से लैस एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है यह गैंग महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग रही थी , जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर चबोचा इनके कब्जे से 9 MM पिस्टल, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ 201 ग्राम सोना और सवा किलो चांदी जब्त की गई है। बरामद किए गए इस पूरे माल की कीमत करीब 39 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं पुलिस को दूसरी बड़ी सफलता राजपुर और नागलवाड़ी क्षेत्र में मिली, जहां लूट करने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। इन बदमाशों ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी से सरेराह लूट की थी और साथ ही एक मुर्गी व्यवसायी से भी 1 लाख 12 हजार रुपये छीन लिए थे। पुलिस ने इनके पास से लूट की नकदी और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर वही पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त कर आरोपी से पूछताछ की जा रही हे




