
भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अपनी पांचवी सूची जारी कर दी इस सूची में करीब 92 लोगों को उम्मीदवार घोषित किया गया है लंबे समय से भाजपा की इस सूची का इंतजार किया जा रहा था कांग्रेस ने 2 दिन पूर्व ही 88 उम्मीदवारो की सूची जारी की थी भाजपा की सूची में इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 , 5 और महू को लेकर भी नाम जारी किए गए जिसमे तीन नंबर से गोलू शुक्ला पांच नंबर से महेंद्र हार्डिया वहीं महू से उषा ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया गया है




