
धार – भ्रष्टाचार के विरूद्ध लोकायुक्त पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोर रोजगार सहायक के विरुद्ध ट्रैप कार्रवाई की प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश वसूनियां निवासी ग्राम तिलगारा बदनावर की शिकायत पर भंवरलाल मालवीय, रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत तिलगारा, तहसील बदनावर जिला धार को 10,000/- रूपये की रिश्वत लेते पकड़ा
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आवेदक को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण हेतु शासन से राशि-1,35,000/-रू. स्वीकृत हुई थी, उपरोक्त स्वीकृत राशि आवेदक के बैंक खाते में डालने के एवज में आरोपी द्वारा आवेदक से 22,000/- रू. रिश्वत की मांग की गई थी। जिसकी प्रथम एवं द्वितीय किस्त की राशि 65,000/- रू. आवेदक के बैंक खाते में डालने से पूर्व ही आरोपी द्वारा आवेदक से 9,000/-रू ले लिये थे। तृतीय किस्त की राशि आवेदक के बैंक खाते में डालने के एवज में आरोपी द्वारा आवेदक से शेष रिश्वत राशि की मांग की जा रही है, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा दिनांक 18.07.2025 को प्रभारी पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनाक 29.07.2025 को ट्रैप का आयोजन किया गया । आरोपी को शंका होने से उसने आवेदक से रिश्वत राशि नहीं ली । आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्यवाही की गई है कार्यवाही निरीक्षक रेनू अग्रवाल निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक अनिल परमार, परिहार आरक्षक शैलेन्द्र बघेल, आरक्षक आशीष नायडू द्वारा की गई




