मध्यप्रदेश

रेल सुरक्षा बल की तत्परता से यात्री को मिला ट्रेन में छूटा बैग 

रतलाम – रेल सुरक्षा बल की मुस्तैदी से नागदा स्टेशन पर एक यात्री को उसका मूल्यवान सामान महज कुछ घंटों में लौटा दिया गया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मण्‍डल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार,गाड़ी संख्या 22943 (पुणे-इंदौर) के बी-1 कोच सीट 56 पर यात्रा कर रहे यात्री  अनिल जैन का  बैग रतलाम उतरने के बाद भूल गए थे रेल मदद पर प्राप्त शिकायत पर एएसआई सोहनलाल ने तत्काल कार्रवाई की।

नागदा प्लेटफार्म नंबर तीन पर गाड़ी के पहुंचते ही आरपीएफ पोस्ट की एस्कॉर्टिंग पार्टी—हेड कांस्टेबल  कंचन मीणा एवं दो जवानों—के सहयोग से बैग बरामद किया गया। इसमें लैपटॉप सहित अन्य सामान सुरक्षित था।  सोहनलाल की देखरेख में बैग को यात्री के भाई/मित्र  बृजेश बोहरा को सौंपा गया, जिन्होंने जांच के बाद सब कुछ ठीक बताते हुए कीमत 50,000 रुपये आंकी। फीडबैक फॉर्म भरवाने के साथ ही यात्री को ऑनलाइन संतुष्टि दर्ज करने को कहा गया। इस अभूतपूर्व कार्रवाई पर  अनिल जैन ने आरपीएफ का धन्यवाद दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!