भगवान और जीव के मिलन का एकमात्र माध्यम भक्ति हे – श्रीजी महाराज
कथा के दूसरे दिन भक्ति रस मे डूबे श्रोता,बड़ी संख्या में कथा स्थल पहुंचे भक्त

हेमंत गर्ग (एक्सप्रेस संदेश)
9993098648
सेंधवा- नगर में सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा के दूसरे दिन, भक्ति और गुरु महिमा का हुआ भावपूर्ण वर्णन किया गया । नगर में स्व. विष्णुप्रसाद यादव की स्मृति में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा स्थल पर श्रद्धा, भक्ति और वैराग्य का अनुपम वातावरण देखने को मिला। निंबार्काचार्य श्री श्रीजी महाराज श्री श्यामशरण देवाचार्य ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचन में कहा कि मानव जीवन में यदि कोई वस्तु सबसे अधिक दुर्लभ है, तो वह है भागवत कथा का श्रवण।
*सेंधवा नगर वैष्णव परंपरा से जुड़ा हुआ नगर- श्रीजी महाराज*
कथावाचक श्रीजी महाराज ने कहा कि व्यक्ति अपने सामर्थ्य से धन, वैभव, पद और प्रतिष्ठा तो प्राप्त कर सकता है, किंतु जीवन को वास्तव में सार्थक बनाने वाली भक्ति का अभाव रह जाता है। यह अभाव केवल भागवत कथा के श्रवण से ही दूर होता है। संसार की सभी वस्तुएं सुलभ हो सकती हैं, लेकिन भागवत कथा का श्रवण अत्यंत दुर्लभ है और यही जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सेंधवा नगर वैष्णव परंपरा से जुड़ा हुआ नगर है, जहां निरंतर धार्मिक आयोजन, कथा, भजन-कीर्तन होते रहते हैं। यह नगर सौभाग्यशाली है कि यहां निंबार्काचार्य परंपरा के सद्गुरु निंबार्काचार्य पीठाधीश्वर श्री राधासर्वेश्वर शरणदेवाचार्य श्री श्रीजी महाराज की विशेष कृपा प्राप्त हुई है।
*नगर में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की*
व्यास पीठ से श्रीजी महाराज ने नगर में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव के नेतृत्व में सेंधवा नगर में उल्लेखनीय विकास हुआ है और आगे भी विकास की गति बनी रहेगी। नगर में निर्मित भव्य प्रवेश द्वार के लोकार्पण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस द्वार से जो भी व्यक्ति निकलेगा, उसे गुरुवर का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा । भागवत कथा के दूसरे दिन नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव समेत सम्पूर्ण यादव परिवार, संजय यादव, जितेंद्र यादव, विकास आर्य, कविता आर्य, प्रहलाद यादव, केदारमल गोयल, किशोर अप्पा, गोविंदजी भारड़ियां, नर्मदाप्रसाद यादव, रघुनाथ यादव, दीपक जोशी, कालूराम शर्मा, कैलाश गोयल, कोठारी मेडम सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भागवत पोथी का पूजन कर गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण पान करने पहुंचे आयोजन स्थल पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे सेंधवा के साथ-साथ खरगोन बड़वानी सहित अन्य शहरों के लोग भी पुण्य लाभ लेने के लिए कथा स्थल पहुंच रहेहैं




