सेंधवा

सेंधवा शहर थाना पुलिस ने सट्टा संचालित करने वाले 9 आरोपियों को पकड़ा ,हजारों रुपए जप्त

सेंधवा (एक्सप्रेस संदेश )

सेंधवा शहर थाना क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से संचालित सट्टे को लेकर शिकायतों के बाद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है सेंधवा शहर पुलिस ने अलग-अलग जगह पर दबिश देकर सट्टा संचालित करने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया है सेंधवा शहर पुलिस के अनुसार पुलिस टीम द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर चोरी छिपे चल रहे अवैध सट्टे के दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई जिसमें एक स्थान पर 04 तथा दूसरे ठिकाने पर दबिश देकर 05 आरोपी को पकड़कर उनसे 6,790/- रू. जप्त किए कार्यवाही के दौरान 09 आरोपियों के पास से कुल 36,030 जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही हे कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना सेंधवा शहर निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, प्रआर महेंद्रपाल सिंह, आर. योगेश्वर चौहान, आर. नीरज, आर. लवकुश, आर. दिनेश, आर.जितेन्द्र, आर. राजीव, आर. अनिल कुमार की सराहनीय भूमिका रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!