
इंदौर (एक्सप्रेस संदेश) – इंदौर जिले की ग्राम पंचायत पिपलिया में वित्तीय अनियमितता पाये जाने पर ग्राम पंचायत को वसूली का नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डा. अम्बेडकर नगर महू द्वारा की गई है। ग्राम पंचायत पिपल्या के ग्रामीणजनों से ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं के संबध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुये जनपद स्तरीय जांच दल बनाया गया। जांच दल से प्राप्त जांच प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत पिपल्या में प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता पाई गई, जिसमें ग्राम पंचायत को 18. 41 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया गया है वहीं 01 सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने के लिये निर्देशित किया गया है। जांच में वित्तीय अनिमितताएं अंतिम रूप से सिद्ध होने पर ग्राम पंचायत के विरूद्ध ग्राम स्वराज एवं पंचायतराज अधिनियम की धारा 89 एवं 92 में कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।




