Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
सेंधवा

अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष पर जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं का सम्मान

सेंधवा(एक्सप्रेस संदेश) – पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक स्मरण एवं सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत जनसंघ काल से सक्रिय कार्य करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि इसी क्रम में पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेल ने सेंधवा नगर में जनसंघ संगठन के समय से कार्य कर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर उनसे आत्मीय संपर्क किया तथा उनका हालचाल जाना।
कार्यक्रम के दौरान धीरज पटेल द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सेंधवा नगर से जनसंघ काल के सक्रिय कार्यकर्ता बद्री प्रसाद शर्मा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एस. वीरा स्वामी एवं पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य को विशेष रूप से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष छोटू चौधरी, सुनील शर्मा, सचिन शर्मा, विवेक तिवारी, विजय स्वामी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान को स्मरण करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!