सेंधवा

पिता की स्मृति में पूर्व छात्र ने अपने विद्यायल को दिए 3 लाख 51 हजार

वार्षिकोत्सव का धूमधाम से समापन

सेंधवा(एक्सप्रेस संदेश)-शहर की सबसे पुरानी संस्था शिक्षा प्रसारक समिति के विद्यायल नेहरू स्मृति हा. से. स्कूल के दर्पण वार्षिकोत्सव 3 दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न हुए, जिसमे पहले दिन शुभारंभ ओर तीसरे दिन समापन समारोह हुआ,इस दौरान पहले और दूसरे दिन भव्य और शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,तीसरे दिन समापन में मुख्य अतिथि नेहरू स्कूल के पूर्व छात्र एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, मीनाक्षी ग्रुप, छत्रपति संभाजी नगर, विजय अग्रवाल व कार्यक्रम के विशेष अतिथि नेहरू स्कूल के पूर्व छात्र एवं असिस्टेंट प्रोफेसर निम्स युनिवर्सिटी, इंदौर डॉ. गौरव पालीवाल रहे
कार्यक्रम में विजय अग्रवाल ने अपनी पिताजी स्व. मदनलालजी अग्रवाल की स्मृति में 3,51,000 रूपये की राशि संस्था को देने की सहमति प्रदान की।वही संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष बी एल जैन का नागरिक अभिनन्दन किया, उनका शाल श्रीफल से सम्मान कर सम्मान पत्र दिया गया जिस पर विद्यालय में तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा,इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्मान देकर पुरस्कार भी किया गया, बालिकाओं द्वारा शिवजी की सवारी का विशेष मंचन पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया,पूरे आयोजन में समिति के पदाधिकारियों ट्रस्टियों के साथ साथ प्राचार्या डॉ. भारती भट्ट प्राचार्य हेमंत खेड़े, उप प्राचार्य देवेन्द्र कानूनगो तथा समस्त शिक्षक व शिक्षीकाएं मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!