बड़वानी

गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल परेड हुई सम्पन्न, जिला पंचायत सीईओ और पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

बड़वानी(एक्सप्रेस संदेश) – जिला पंचायत सीईओ सुश्री काजल जावला और पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने परेड का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सलामी परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों के अंतर्गत आज फाइनल रिहर्सल परेड का आयोजन पीएम श्री कालेज आफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सलामी से हुआ जिसके पश्चात जिला पंचायत सीईओ काजल जावला ओर पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने परेड का निरीक्षण किया विभिन्न प्लाटूनों की पंक्तिबद्ध मार्च, गणवेश, कमांड एवं हर्ष फायरिंग की समीक्षा करते हुए परेड कमांडर एवं बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!