सेंधवा

पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस

सेंधवा(एक्सप्रेस संदेश) – भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष अजात शत्रु पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सेंधवा द्वारा समर्पण दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष राहुल पवार, छोटू चौधरी, सुरेश गर्ग, गणेश राठौड़, सुनील शर्मा, रामेश्वर पालीवाल, कालू सावले, श्याम पाटिल, सुनील भिंडा, विवेक तिवारी, नंदा गुर्जर, प्रकाश ठक्कर, मनोज कानूनगो, शैलेंद्र शर्मा व पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने समर्पण राशि भी अर्पित की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!