सेंधवा
राजराजेश्वर सेवा समिति ने पुलिस थाना सेंधवा पर दी सुचना

सेंधवा (एक्सप्रेस संदेश) – शहर की आस्था का केन्द्र राजराजेश्वर मंदिर मे विगत 50 से 60 वर्षों से श्री राजराजेश्वर सेवा समिति सेंधवा मंदिर में पर्व त्यौहार मे और सावन माह में पुरे महीने भर रामायण पाठ करने वाली राजराजेश्वर सेवा समिति ने आज पुलिस थाना सेंधवा पर एक ज्ञापन सोपा जिसमे बताया की मंदिर परिसर में कुछ कमरे है इन कमरों पर श्री राजराजेश्वर सेवा समिति के ताले लगे हुवे है,इन कमरों में उपरोक्त आयोजन संभदित समिति का कुछ सामान रखा हुवा रहता है, किन्तु महोदय दिनांक 16/01/2026 की रात में कुछ अज्ञात लोगो द्वारा कमरों के ताले तोड़कर खुद के नये ताले लगा लिये है,मामले मे अज्ञात लोगों पर उचित कार्यवाही करने की मांग रखी और सुचना दि की सुचना प्रेषित होने के पश्चात, हम हमारे सामान की सुरक्षा हेतु कमरौ पर एक और नया ताला लगा रहे है।




