मध्यप्रदेश
एमपी के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात
भोपाल में बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित

मध्यप्रदेश -मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ और लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात भोपाल में सोमवार सुबह से तेज बारिश जारी, प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी वही राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भारी बारिश की संभावना जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर समेत कई जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी। भोपाल में बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई
डिंडौरी में पुलों के ऊपर से पानी बह रहा, नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ा मंडला और डिंडौरी में लगातार बारिश से नर्मदा नदी उफान पर, सड़क संपर्क कई जगह टूटा साथ ही भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, शहडोल सहित अनेक जिलों में तेज और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है




