Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
खरगोन

कलेक्टर ने की रेकी और पकड़ा नकली घी और तेल का जखीरा

ब्रांडेड लेबल के साथ कई क्विंटल घी किया जप्त

खरगोन – प्रदेश के खरगोन जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत नकली घी और खाद्य तेल पर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही कलेक्टर  कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, खाद्य आपूर्ति अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारियो के संयुक्त दल ने की। कलेक्टर  कुमार इस नकली घी और तेल के व्यापार पर करीब 15 दिनों से रेकी करवा रहे थे। उचित समय देखकर शनिवार को सुबह 5 बजे पूरे दल को तैयार किया और छापामार कार्यवाही की। खरगोन की भीकनगांव तहसील व मुख्यालय से करीब 15 किमी. दूर बमनाला गांव में निसार खान द्वारा नकली घी का कारोबार किया जा रहा था। तेल के गोडाऊन से मधुर, रुचि, दावत, कीर्ति आदि ब्रांड के पाम्पलेट/रैपर्स और पेकिंग करने वाले बोतल या केन के ढक्कन आदि पाए गए। मौके से डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि मिस ब्रांड करके व्यापार किया जा रहा था।

बड़े-बड़े ब्रांड का तेल बनाया था गांव में

छापामार कार्यवाही में मिली सामग्री से पता चलता है कि खाद्य तेल के बड़े-बड़े ब्रांड बमनाला गांव में ही बनाये जाते है। सामग्री में करीब एक ट्रक विभिन्न आकर और रंग के ढक्कनों के साथ रैपर्स/पाम्पलेट मिले है। ढक्कन इतनी संख्या में मिले है जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि करीब 500 केन पैक की जा सकती है।मौके से ऐसा पता चल रहा है कि गोडाऊन में नकली घी या तेल बनाकर सिर्फ चिपकाने का काम करते थे। कई तरह के केमिकल और गैस चूल्हा आदि सामग्री भी मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!