इंदौर

किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त

9575006667
इंदौर(एक्सप्रेस संदेश) – कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एक भावुक दृश्य देखने को मिला जब जनसुनवाई से लाभान्वित एक बच्चा अपनी दोनों किडनी के सफल इलाज के बाद आभार व्यक्त करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचा।

दरअसल एक बच्चा अपने पिता के साथ जनसुनवाई में पहुंचा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उपलब्ध कराई जा रही जनहितकारी व्यवस्थाओं तथा कलेक्टर शिवम वर्मा की संवेदनशीलता के प्रति आभार व्यक्त किया। बच्चे के पिता रफीक शाह ने बताया कि उनके पुत्र तैयब की दोनों किडनी खराब हो गई थीं। इलाज के लिए समुचित चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित की गई। अस्पताल में उसकी बीमारी की जांच, इलाज से लेकर खान-पान तक हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इलाज से संबंधित यह पूरा खर्च रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से वहन किया गया।

स्वस्थ होने के बाद तैयब ने कलेक्टर शिवम वर्मा के लिए बिस्कुट का पैकेट खरीदा और आज जनसुनवाई में उन्हें भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान बालक के पिता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!