Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
सेंधवा

मेले में खोई सोने की चैन पुलिस ने ढूंढ़ी,परिवार ने कहा पुलिस को धन्यवाद

तीन संदिग्धों को भी पुलिस ने पकड़ा

सेंधवा – ठिकरी के गौरव पिता रामेश्वर अग्रवाल उम्र 30 साल अपनी माताजी मनोरमा पति रामेश्वर अग्रवाल उम्र 64 साल व धर्म पत्नी के साथ बिजासन माता मंदिर मेले में खरीददारी कर रहे थे तभी अचानक उनके गले से सोने की चेन गायब हो गई तत्काल थाना प्रभारी को सूचना दी गई थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस व महिला पुलिस बल द्वारा तत्काल घेराबंदी करते हुए आसपास की तीन संदिग्ध महिलाओं को घेरा गया जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने राजेंद्र नगर इंदौर के पीछे की झुग्गी झोपड़ियों में रहना बताया महिला पुलिस द्वारा चेकिंग करने पर तथा पुलिस द्वारा आसपास खोज करने पर एक संदिग्ध महिला के पैरों के नीचे दबी खोई हुई सोने की चैन मिली तीनों संदिग्ध महिलाओं के नाम पते नोट कर राजेंद्र नगर पुलिस थाना से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है अग्रवाल परिवार को उनकी खोई हुई सोने की चेन पुनः वापस की गई जिन्होंने खुश होकर पुलिस को धन्यवाद दिया

थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस सभी अपील करती है कि इस तरह के संदिग्ध लोगों से दूरी बनाकर रखें उन पर निगाह रखें कोई भी महंगा आभूषण पहनकर मेले में ना आए। विशेष भुमिका थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण विकास कपीस, प्रधान आ रक्षक अभिषेक, प्रधान आरक्षक राम किशोर प्रजापति, महिला आरक्षक रेखा पांडे नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!