Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

ऑनलाइन समाधान को लेकर तहसीलदार ब्रह्म स्वरूप श्रीवास्तव को मुख्य सचिव ने दी बधाई

इंदौर के दो अधिकारियों को समाधान ऑनलाइन में मिली प्रशंसा

 

इन्दौर मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन में आज विभिन्न ज़िलों के आवेदकों की समस्याएं सुनी गई। मुख्य सचिव  इकबाल सिंह बैस द्वारा शिकायतें और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। सीएम हेल्पलाइन में संतुष्टिपूर्वक सर्वाधिक शिकायतों के समाधान करने में इंदौर ज़िले के दो अधिकारियों का नाम शामिल हुआ। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी  सोनी दिनकर द्वारा 28 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक समाधान करने और तहसीलदार  ब्रह्मस्वरूप श्रीवास्तव द्वारा 24 शिकायतों का संतुष्ट पूर्वक समाधान करने के लिए मुख्य सचिव  बैस द्वारा बधाई दी गई। दोनों अधिकारियों द्वारा प्राप्त सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत संतुष्टिपूर्वक समाधान किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित इस बैठक में संभागायुक्त कार्यालय से संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, श्रमायुक्त मध्यप्रदेश  वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक  राकेश कुमार गुप्ता, पुलिस कमिश्नर इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र, डीआईजी ग्रामीण  चंद्रशेखर सोलंकी एवं कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर  मनीष कपूरिया तथा एसपी ग्रामीण  बी.एस. विरदे शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!